पटना ग्रामीण: पटना: एंबुलेंस चालक और 2 साथियों से मारपीट व लूट के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, SP वेस्ट ने दी जानकारी
खगोल लख के पास अज्ञात अपराधियों के द्वारा 31 जनवरी को एक एंबुलेंस चालक और उसके दो सहयोगियों के साथ मारपीट के बाद लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी, लूटी गई एंबुलेंस और चालक का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।