बिहटा थाना क्षेत्र से 31 जनवरी को एक ट्रक से 9072 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद किया गया है। इस मामले में ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। रविवार शाम 4:52 पर पटना में एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कन्हौली के निकट सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है।