दानापुर व्यवहार न्यायालय में 15 दिसंबर 2023 को एक कराधीन कैदी की पेशी के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने थाने के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वहीं अब तक इस मामले में 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।