पटना ग्रामीण: शाहपुर थाना क्षेत्र से हथियार के साथ दो बाल अपराधी पकड़े गए, पटना में एसपी वेस्ट ने दी जानकारी
शाहपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के मामले में एक लड़की से मिलने पहुंचे दो विधि विरुद्ध बालकों को ग्रामीणों के सहयोग से निरुद्ध किया गया है। जिनके पास से एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। रविवार शाम 4:57 पर मामले की जानकारी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने दी है।