सेवा संकल्प अभियान
#सेवा_की_कहानी
आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
PMFME योजना से सुसनेर में 'माँ पीताम्बरा लघु उद्योग' की हुई शुरुआत,
6 लोगों को मिला रोजगार
आगर-मालवा 17 अक्टूबर 2026
शासन की जनकल्याणकारी योजनाएँ ग्रामीण अंचल में स्वरोजगार की नई राह प्रशस्त कर रही हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत 12 अक्टूबर 2026 को उद्यानिकी विभाग, के सहयोग से सुसनेर में 'माँ पीताम्बरा लघु उद्योग' का शुभारंभ हुआ है। सुसनेर निवासी हितग्राही श्रीमती मनोरमा देवी पति श्री जगदीश पाटीदार द्वारा स्थापित यह उद्योग क्षेत्र में स्वरोजगार और स्थानीय उत्पाद के विपणन का उत्कृष्ट उदाहरण बन रहा है।
शासकीय योजनाओं से मिला संबल
केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना PMFME (प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना) के तहत भारतीय स्टेट बैंक (SBI), शाखा सुसनेर से 25 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है। उद्यानिकी विभाग की ओर से इस पर 35 प्रतिशत अर्थात 10 लाख रुपये का अनुदान (सब्सिडी) प्रदान किया गया है। साथ ही, AIF (कृषि अवसंरचना कोष - Agriculture Infrastructure Fund) योजना के माध्यम से बैंक ब्याज पर 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ भी प्राप्त हुआ है।
गुणवत्तापूर्ण उत्पाद एवं बाजार विस्तार
माँ पीताम्बरा लघु उद्योग द्वारा वर्तमान में शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण आटा, दलिया, मल्टीग्रेन आटा और बेसन का उत्पादन किया जा रहा है। इन उत्पादों की आपूर्ति सुसनेर, नलखेड़ा, आगर, जीरापुर और आसपास के स्थानीय बाजारों में की जा रही है। व्यापार के आधुनिक विस्तार के तहत इंदौर में एक कार्यालय स्थापित किया गया है, जहाँ से ऑनलाइन माध्यम से उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है। निकट भविष्य में इस उद्योग के सभी खाद्य उत्पादों को दक्षिण भारत के बैंगलोर (कर्नाटक) बाजार तक पहुँचाने की योजना है।
रोजगार सृजन
इस इकाई की स्थापना से क्षेत्र के 6 लोगों को स्थायी रोजगार प्राप्त हुआ है। हितग्राही श्री जगदीश पाटीदार ने बताया कि शासकीय अनुदान और वित्तीय सहायता से ही 'माँ पीताम्बरा लघु उद्योग' की स्थापना संभव हो सकी है। उन्होंने उद्यानिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन और भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Horticulture, Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Department of MSME, Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा