खानपुर: खानपुर कस्बे में नगरपालिका का बोर्ड बनने पर विधायक गुर्जर के नेतृत्व में कल निकाली जाएगी धन्यवाद यात्रा
खानपुर कस्बे में नगर पालिका का बोर्ड बनने पर विधायक गुर्जर के नेतृत्व में कस्बे में कल धन्यवाद यात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष शिवम गुप्ता ने आज शनिवार को शाम 4 बजे के लगभग बताया कि खानपुर कस्बे में नगर पालिका का बोर्ड बनने पर कृषि उपज मंडी परिसर से कल रविवार को सुबह 11:00 बजे धन्यवाद यात्रा प्रारंभ होगी जिसका समापन फव्वारा सर्किल पर होगा।