रुदौली: सिपहिया गांव में रास्ते की निकासी को लेकर विवाद कर रही 4 महिलाओं का मवई पुलिस ने किया चालान
खबर मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत सिपहिया गांव की है, मंगलवार की दोपहर में थानाध्यक्ष मवई संदीप त्रिपाठी ने बताया है कि गांव में रास्ते की निकासी की बात को लेकर एक पक्ष की चार महिलाएं उत्तेजित होकर विवाद कर रही थी, पहुंची पुलिस के समझाने के बावजूद भी दूसरे पक्ष से विवाद करने लगी थी, जिनका पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर चालान कर दिया है ।