रुदौली: पूरे कामगार का किसान अपने खेत जाने वाले चक मार्ग की पटाई के लिए 1 वर्ष से तहसील का चक्कर लगा रहा है, की गई शिकायत
खबर मवई ब्लॉक के ग्राम पचलों के पूरे कामगार की है, जहां निवासी किसान सचिन कुमार यादव ने रविवार की शाम को बताया कि उसके खेत को जाने वाले चक मार्ग गाटा संख्या 484 की पटाई के लिए वह 1 वर्ष से तहसील का चक्कर लगा रहा है, CM पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत किया, लेकिन अभी तक चक मार्ग की पटाई नहीं हो सकी है, किसान लेखपाल पर भी गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया है ।