रुदौली: अल्हवाना के ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर अवैध वसूली का लगाया आरोप
खबर रुदौली तहसील क्षेत्र के अल्हवाना गांव की है, जहां निवासी ग्रामीण महेश चौहान ने आरोप लगाया है कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, 5 दिनों से ग्रामवासी अंधेरे में रहने को मजबूर थे, किसी तरह ट्रांसफार्मर बदला गया, वहीं ग्रामीण ने ट्रांसफार्मर लगाए जाने के नाम पर ₹100- ₹100 दिए जाने का आरोप लगाया है, अवर अभियंता ने जांच की बात कही है ।