रुदौली: नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट रुदौली की वार्षिक बैठक में पिछली कमेटी हुई बहाल, नए महामंत्री बने विकास वीर यादव
रुदौली तहसील की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया, इस संबंध में सोमवार की देर शाम पत्रकार मोहम्मद आलम ने बताया कि तहसील सभागार में दोपहर में हुई, बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष अयोध्या जयप्रकाश गुप्ता ने तहसील क्षेत्र के पत्रकारों को मान्यता, आयुष्मान कार्ड, प्रेस क्लब की स्थापना की मांग करते हुए तहसील पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्देश दिया ।