रुदौली: कूढा़ सादात में सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाने की शिकायत सीएम सहित अधिकारियों से की गई है
खबर रुदौली तहसील के कूढा़ सादात गांव की है, जहां निवासी ग्रामीण सलीम ने सोमवार की शाम को बताया कि गांव के रियाज द्वारा ग्राम सभा की खलिहान खाते की सरकारी भूमि गाटा संख्या 420 पर पिछले डेढ़ वर्ष से कब्जा कर घर का निर्माण किए हैं, जिसकी शिकायत उन्होंने SDM रुदौली DM अयोध्या सहित CM पोर्टल पर किया है, मामले में अवैध कब्जा हटाने की मांग सलीम ने किया है ।