जमुई: सिकंदरा में सरफेस वाटर प्लांट की तैयारी, अतिक्रमण हटाने के लिए भी दिए गए निर्देश
Jamui, Jamui | Aug 14, 2026 समाहरणालय सभागार में शुक्रवार 3 बजे प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में गिरते भू-जल स्तर पर चर्चा के दौरान सिकंदरा प्रखंड में शीघ्र सरफेस वाटर प्लांट स्थापित करने की जानकारी दी गई। अपर बदुआ जलाशय के पुनर्निर्माण तथा अपर किऊल व कैंडीह वितरणी के जीर्णोद्धार की समीक्षा हुई।