लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने लखीसराय जिले में 7 जगहों पर छापेमारी कर 2 शराब तस्करों और 11 शराबियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा सोमवार अपराह्न 2:49 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक लखीसराय थाना क्षेत्र में निरुपुर बहियार एवं लखीसराय शहीद द्वार से शराब तस्कर को तथा लखीसराय बड़ी दरगाह, संतर मोहल्ला लखीसराय, किऊल थाना क्षेत्र में वृंदावन, बड़हिया थाना क्षेत्र में गंगा सराय एवं इंदुपुर गांव से शराबी को गिरफ्तार किया गया.