*नार्को कोऑर्डिनेशन समिति की बैठक आयोजित*
*मादक पदार्थों के खिलाफ कारवाई के निर्देश*
डीडवाना-कुचामन 15 सितंबर।
जिले में मादक पदार्थों पर प्रभावी लगाम लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार की अध्यक्षता में नार्को कोऑर्डिनेशन समिति बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए सभी प्रवर्तन एजेंसियां द्वारा आपसी तालमेल के साथ सूचनाओं का आदान प्रदान करने, मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, तस्करी और नेटवर्क में संलिप्त अपराधियों व ड्रग पेडलर्स के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए स्कूल, कॉलेजों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने नशे के शिकार हो चुके लोगों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए उनके उचित पुनर्वास पर कार्य करने के भी निर्देश दिए।
इससे पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए की जा रही विभिन्न कारवाई की जानकारी से अवगत कराया गया।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रजनीश चौधरी सहित कॉलेज शिक्षा, वन विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
------------------------------
Didwana, Nagaur | Sep 15, 2026