रफीगंज: रफीगंज शहर के बाबूगंज में शराब के नशे में हंगामा और मारपीट के आरोप में पति गिरफ्तार, पत्नी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज
रफीगंज शहर के बाबूगंज में शराब के नशे में पत्नी, बच्चों और ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बाबूगंज गांव निवासी मो. एहसान के रूप में हुई है। शनिवार रात्रि 8 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।