बहराइच: विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीआरडी परिवार कल्याण योजना शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
विकास भवन सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीआरडी परिवार कल्याण योजना शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पीआरडी जवानों के दैनिक भत्ते को 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये और पीआरडी जवानों के लिए वर्दी भत्ते के तौर पर 3000 देने की घोषणा की है। सीएम के ऐलान के बाद पीआरडी जवानों ने सीएम का धन्यवाद किया।