टाटीझरिया: टाटीझरिया के गांवों में हाथियों की तबाही से किसान हुए पस्त, अविलंब मुआवजे की मांग
टाटीझरिया के गांवों में हाथियों की तबाही से किसान हुए पस्त, अविलंब मुआवजे की मांग। टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में 24 हाथियों के झुंड द्वारा मचाए गए तांडव के बाद अब पीड़ित किसानों ने अविलंब क्षतिपूर्ति मुआवजे की गुहार लगाई है। हाथियों के उत्पात से बड़ा डहरभंगा, गोधिया, केसड़ा, अलगडीहा, दूधमटिया, बंशी, मंडपा, डुमर के कई ग्रामीणों को भारी नुकसान पहुंचा है।