बल्देवगढ़: मलगुवां गांव निवासी 30 वर्षीय महिला की कीटनाशक दवा खाने से मौत के बाद बल्देवगढ़ पुलिस ने किया मर्ग कायम
बल्देवगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत मलगुवां गांव में 30 वर्षीय महिला प्रेमबाई राजपूत के द्वारा अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा का सेवन करने से टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई।जिस पर बल्देवगढ़ थाना प्रभारी मनोज सोनी के द्वारा बताया गया कि,अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा खाने से महिला की मौत के बाद मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।