बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस थाना परिसर में सोनी समाज के लोगों के बीच अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बैठक हुई आयोजित
बल्देवगढ़ पुलिस थाना परिसर में अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से समस्त सोनी समाज के लोगों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें पुलिस थाना प्रभारी मनोज सोनी के द्वारा समस्त सोनी समाज के लोगों को बताया कि, सभी सोनी समाज के लोग अपनी-अपनी सोने चांदी की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।जिससे चोरी करने वाले लोगों में भय रहे और अपराधों पर अंकुश लग सके।