बल्देवगढ़: संत शिरोमणी रविदास की 643वीं जयंती पर अहिरवार समाज के लोगों द्वारा बल्देवगढ़ संपूर्ण नगर में निकाली गई शोभायात्रा
बल्देवगढ़ नगर में संत शिरोमणी रविदास जी की 643वीं जयंती पर अहिरवार समाज के लोगों द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई।विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले समस्त गांवों से अधिक संख्या में अहिरवार समाज के लोग जनपद पंचायत प्रांगण में एकत्रित हुए।इसके बाद आकर्षक झांकियों,डीजे एवं गाजे बाजे के साथ संपूर्ण नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई।इस अवसर पर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।