बल्देवगढ़: शबरी जयंती के उपलक्ष्य में आदिवासी समाज द्वारा मां विंध्यवासिनी मंदिर से मड़खरा तक निकाली गई विशाल बाइक रैली
शबरी जयंती के उपलक्ष्य में आदिवासी समाज द्वारा मां विंध्यवासिनी मंदिर से मड़खरा तक विशाल बाइक रैली निकाली गई। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आदिवासी समाज के द्वारा निकाली गई रैली टीकमगढ़ मार्ग स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर से बल्देवगढ़, बनेरा व तालमऊ होते हुए मड़खरा तक पहुंची। जहां पर श्री श्री 1008 श्री हनुमान मंदिर में उक्त बाइक रैली का समापन हो गया।