बल्देवगढ़: हटा गांव में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा शिक्षा एवं परीक्षा रैली का किया गया आयोजन
हटा गांव में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा शिक्षा एवं परीक्षा रैली का आयोजन किया गया।उक्त रैली में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा समस्त ग्राम वासियों को रैली के माध्यम से जागरूक किया कि, फरवरी एवं मार्च में कक्षा एक से आठवीं तक की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जिसमें समस्त अभिभावक अपने-अपने बच्चों को परीक्षा देने विद्यालय जरूर भेजें।