बल्देवगढ़: नगर के दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की याद में विनयांजलि समारोह का किया गया आयोजन
बल्देवगढ़ नगर के दिगंबर जैन मंदिर में आज रविवार दोपहर 1 बजे से आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की संलेखना समाधि के पश्चात विनयांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें णमोकार महामंत्र के पाठ के पश्चात आचार्य श्री विद्यासागर मुनिराज के छायाचित्र पर भावपूर्ण पूजन किया। इस अवसर पर समस्त जैन समाज के लोगों द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर जी के जीवन काल को याद किया गया।