बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने 25 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस 25 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर शनिवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष निभा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के सिसवा का चुनचुन महतो है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई जहां उक्त तस्कर के पास से प्लास्टिक के दो गिलन व प्लास्टिक के पाउच के रखा चुलाई शराब बरामद कर प्राथमिकी दर्ज हुई है।