निज़ामाबाद: तमसा नदी के किनारे खेत में मिला 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप
आजमगढ़ जनपद के थाना निजामाबाद क्षेत्र के रसीदगंज चौकी अंतर्गत बुढ़ान पट्टी गांव में रविवार सुबह करीब दस बजे तमसा नदी के किनारे एक खेत में खरपतवार के बीच करीब 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव को देखा तो इसकी सूचना तत्काल गांव के प्रधान को दी देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई ।