बहराइच: बहराइच पॉकसो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को 20 साल कारावास की सजा सुनाई, दिया दोषी करार
बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को मंगलवार को दोषी करार देते हुए 20 साल कारावास की सजा सुनाई है। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता पॉक्सो कोर्ट संत प्रताप सिंह ने बताया कि घटना मुर्तिहा थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 मे हुई थी जब आरोपी दने एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।