बहराइच: कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, 10 सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन
जिले में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। सभी किसानों के हित में एमएसपी समेत तीन मांगों को लेकर विरोध दिवस मनाया। इसके बाद 10 सूत्रीय मांगपत्र राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौपा है।