बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस के मौके पर लोकभवन में आयोजित सीएम के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
बहराइच कलेक्ट सभागार में संविधान दिवस के मौके पर लोक भवन में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया इसी के साथ ही जनपद बहराइच में समारोह पूर्वकसंविधान दिवस मनाया गया। मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे संबंध में जानकारी देते हुए डीआईओ ने बताया की इस दौरान डीएम द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का संकल्प दिलाया गया।