बहराइच: नरसिंह डीहा-बहबुलिया के बीच दो बाइकों की हुई टक्कर, हादसे में बाइक सवार घायल
जिले के नरसिंह डीहा - बहबुलिया के बीच में दो बाइको की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए आनन फानन में बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों के द्वारा मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि दो बाइकों की टक्कर हुई थी। जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है।