बहराइच: सुजातपुर के पास बाइक सवार की मवेशी से हुई टक्कर, हादसे में दो युवक हुए घायल
जिले के रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुजातपुर के पास बाइक सवार की मवेशी से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को बहराइच अस्पताल लेकर आये। जहा इलाज जारी है। जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया की बाइक सवार किसी काम से गए हुए थे। और वापस घर आ रहे थे। तभी मवेशी से बाइक टकरा गई। जिसे दोनों घायल हो गए हैं। इलाज जारी है।