पुपरी: चोरौत की डीह कॉलोनी में राम इकबाल महतो की अध्यक्षता में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक आयोजित
चोरौत स्थित डीह कॉलोनी में रविवार को 4 बजे दिन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक राम इकबाल महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसान मजदूरों की समस्याओं सहित प्रखंड की विभिन्न जन समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में आगामी आंदोलन की रूप रेखा भी तैयार किया गया।