गुन्नौर: गांव फैजपुर में छत पर खेल रही 5 वर्षीय बच्ची बिजली लाइन के करंट की चपेट में आकर झुलसी
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव फैजपुर निवासी जीतपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित के मकान की छत के ऊपर से एलटी लाइन के तार गुजर रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उनकी 5 वर्षीय भतीजी सुमेदा अन्य बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी। खेलते खेलते वह अचानक बिजली के तारों की चपेट में आ गई।बिजली के करंट की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई और बेहोश होकर गिर पड़ी।