इटारसी: नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने इटारसी मदन महल पेसेंजर के परिचालन की स्वीकृति पर रेल मंत्री का आभार जताया
नर्मदापुरम लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने इटारसी-मदन महल पैसेंजर ट्रेन के संचालन की स्वीकृति मिलने पर बुधवार देर शाम रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।संसद मीडिया प्रभारी ने रात करीब 12 बजे वीडियो जारी कर बताया कि सांसद ने कहा कि इस ट्रेन के पुनः संचालन से नर्मदापुरम, इटारसी सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।