चकरनगर: चकरनगर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र, शहीदों को किया नमन
विकास खंड के स्थानीय कस्बा चकरनगर में बुधवार सुबह करीब 11 बजे भाजपा ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली।यात्रा को चाँदई माता मंदिर से भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा समूचे कस्बा का भ्रमण करते हुए विभिन्न शहीद स्मारकों तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग रहे