बहराइच: मुकेरियां के पास साइकिल और बाइक की टक्कर में मां-बेटे हुए घायल, साइकिल सवार बुजुर्ग की हुई मौत
जिले के हरदी इलाके के बंजरिया निवासी हजरत अली साइकिल से किसी काम से गए थे। लौटने के दौरान मुकेरिया के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में हजरत अली गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं बाइक पर सवार रामगांव कहारनपुरवा निवासी बाइक सवार विनोद व मां छेदाना देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। साइकिल सवार हजरत अली की मौत हो गई। पुलिस जाच जारी है।