बहराइच: डीएम तिराहे पर सड़क हादसे में पुलिस आरक्षी के घायल होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
डीएम तिराहा पर बाइक सवार पुलिस आरक्षी को टक्कर मारने के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में आरक्षी के पिता ने शनिवार शाम 7 बजे बताया कि वह मूल रूप से हरदोई जनपद के रहने वाले हैं और दम 13 पर उनके बेटे को 5 दिसंबर को तेज रफ्तार कर चालक ने टक्कर मारी थी।