बहराइच: शेखदही इलाके में अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, हादसे में बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखदही इलाके में अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से बाइक सवार घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए आनन-फानन में बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि हरिओम किसी काम से जा रहे थे। तभी अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से वह घायल हो गए है। इलाज जारी है।