बहराइच: मिरदंगी गांव में खौलती सब्जी के भगोने में गिरकर बालक झुलसा, अस्पताल में इलाज जारी
जिले के मिरदंगी गांव में मुंडन कार्यक्रम के दौरान कारीगर के द्वारा सब्जी बनाकर भगौने का अलग रख दिया गया था। वहीं खेलते समय बालक वहां पहुंच गया। और खौलती हुई सब्जी में गिरकर वह झुलस गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर बहराइच अस्पताल के लिए डॉक्टर ने रेफर कर दिया। शनिवार को बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज जारी है।