बहराइच: बहराइच दीवानी न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,46,489 वादों का हुआ निस्तारण
बहराइच दीवानी न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसके संबंध में शनिवार शाम करीब 6 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के सचिव विराट शिरोमणि द्वारा अवगत कराया गया है कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 146489 वादों का निस्तारण किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत के मध्य नजर न्यायालय परिसर में जगह-जगह हेल्पडेस्क बनाए गए।