बरहरुवा: प्लस टू उच्च विद्यालय बरहरवा के प्रबंध समिति का हुआ पुनर्गठन, दुर्गेश बने अध्यक्ष
बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय बरहरवा सभागार में प्रबंध समिति का पुर्नगठन सीआरपी ध्वजन कुमार घोष (पर्यवेक्षक) के मौजूदगी में शुक्रवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिनव कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से दुर्गेश कुमार महतो को अध्यक्ष, संगीता देवी को उपाध्यक्ष सहित अन्य को सदस्य के रूप में चयनित किया गया।