बालाघाट: बालाघाट में कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध किया, मांगें न मानने पर प्रांतीय आंदोलन की चेतावनी दी
शिक्षकों के ई-अटेंडेंस का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि अब कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने भी ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था का विरोध शुरू कर दिया है। संघ ने ई-एचआरएमएस (e-HRMS) के जरिए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था को अव्यवहारिक बताते हुए आंदोलन शुरू किया है। संघ के जिला अध्यक्ष अभिलाष सूर्यवंशी और उपाध्यक्ष सीमा पोंगडे ने 19 अगस्त को शाम 4 बजे क़र