टीकमगढ़ जिले के शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल करमौरा में शिक्षकों के किताबों को जलाकर हाथ सेंकने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में तीन पुरुष शिक्षक और दो महिला शिक्षक किताबों के पन्ने फाड़कर आग जलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।