टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, 447 वाहनों की जाँच की गई और 74 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने कुल 447 वाहनों को चेक किया। पुलिस ने 74 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की। 25200 समन शुल्क वसूला।