टीकमगढ़: सिमराखुर्द में कढ़ाई में गिरकर 5 महीने का मासूम झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती
सोमवार को सिमरा खुर्द गांव में 5 महीने का मासूम कढ़ाई में गिरकर बुरी तरह झुलस गया। परिजन का कहना है कि घर में कढ़ाई पर खाना बन रहा था इसी दौरान खेलते समय 5 महीने का मासूम माधव कढ़ाई पर गिर गया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन मासूम को आनन फानन में टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।