टीकमगढ़: शिव धाम कुंडेश्वर में मकर संक्रांति पर तीन दिवसीय मेला, टीकमगढ़-ललितपुर मार्ग रहेगा बंद
टीकमगढ़ के प्रसिद्ध शिव धाम कुंडेश्वर में पोस्ट पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने जमडार नदी में स्नान कर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। मकर संक्रांति के उपलक्ष में यहां तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। टीकमगढ़ ललितपुर मार्ग बंद रहेगा। ललितपुर जाने वाले यात्रियों को बानपुर रोड से जाना होगा।