टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले में 208262 लाड़ली बहनों के खातों में ₹25 करोड़ से अधिक की राशि आई
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कालापीपल जिला शाजापुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की 1.7 करोड़ लाडली बहनों के बैंक खाते में लाडली बहन योजना की 1553 करोड़ राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। बताया गया कि टीकमगढ़ जिले की 208262 लाडली बहनों के खाते में 25 करोड रुपए से अधिक की राशि आई है।