टीकमगढ़: बुड़ेरा रोड नारायणपुर तिगेला के समीप बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
बुड़ेरा रोड नारायणपुर तिगेला के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। सुंदरपुर गांव निवासी व्यक्ति अपने गांव से बुड़ेरा की ओर जा रहा था, रास्ते में बुड़ेरा रोड नारायणपुर तिगेला के पास एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने बाइक से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।