मेहरमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के महिला वार्ड में करीब 15 दिन की नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। बताया जा रहा है कि दो महिलाएं बच्ची को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गईं। सफाई के दौरान बच्ची मिलने पर अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सूचना दी। फिलहाल बच्ची चिकित्सकीय देखरेख में है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📍 मेहरमा, गोड्डा (झारखंड)
पूरी खबर के लिए जुड़े रहें – संथाल हूल एक्सप्रेस।
#Meherma #GoddaNews #JharkhandNews #BreakingNews #NewbornBaby SanthalHoolExpress LocalNews Jharkhand