🕯️ कल होगा हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी फूलचंद मुलाना जी का अंतिम संस्कार
हरियाणा की राजनीति के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी फूलचंद मुलाना जी के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।
उनकी अंतिम यात्रा शनिवार, 21 नवंबर को सुबह 11:00 बजे उनके निवास स्थान मकान नंबर 936A, सेक्टर-7, अंबाला शहर से रवाना होगी। अंतिम संस्कार रामबाग श्मशान घाट, सेक्टर-7, अंबाला शहर में किया जाएगा।
इस दुखद घड़ी में परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों की आंखें नम हैं। चौधरी फूलचंद मुलाना जी का राजनीतिक और सामाजिक योगदान सदैव याद रखा जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏
#PhoolChandMulana #HaryanaCongress #Ambala #श्रद्धांजलि #राष्ट्रीयकदम
Jagadhri, Yamuna Nagar | Nov 20, 2026