अम्बाला: गांव नसीरपुर व सिंघावाला में करोड़ों रुपए की जमीन बेचकर नहीं दिया खरीदार को रास्ता, पुलिस ने दो के खिलाफ किया केस दर्ज
Ambala, Ambala | Apr 26, 2024 वर्ष 2017 में गांव सिंघावाला व नसीरपुर में प्रॉपर्टी डीलर दो भाइयों ने एक व्यक्ति को पांच प्लॉट बेचे थे। नक्शे में 22 फुट चौड़ा रास्ता भी दिखाया गया था। जो रास्ता उन्होंने किसी और को भेज दिया। अब खरीदार को आरोपी प्रॉपर्टी डीलर जान से मारने की धमकियां देने लगे। इस मामले में एसपी के आदेशों पर आज थाना सैक्टर 9 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।